web

HTML Document, Basic Structure of HTML

HTML Document

एक HTML Document को HTML File के रूप में भी जाना जाता है, यह एक Text Based File है| जिसमें Web Page बनाने के लिए use किया जाने वाला Code होता है। Code को HTML (Hyper Text Markup Language) में लिखा गया है, जो एक Markup Language है| जिसका use Web Page के Content को Structure करने और Text, Image, Link और Multimedia जैसे Element को Add करने के लिए किया जाता है।

Technical Term में, एक HTML Document में Element की एक Series होती है, जिनमें से प्रत्येक HTML Tags को एक Set द्वारा Define किया जाता है। Tag का use Document का Structure और Content को Define करने के लिए किया जाता है, और Web Browser किसी Web Page को Display करने के लिए इस Infomartion का use करता है।

एक HTML Document आमतौर पर Document Type Declaration के साथ शुरू होता है, जो use किए जा रहे HTML के Version को Specify करता है। इसके बाद HTML Element आता है, जो Document में अन्य सभी Element के लिए एक Container के रूप में कार्य करता है। HTML Element के भीतर, दो मुख्य भाग होते हैं- Head और Body।

Head Section में Document के बारे में Information होती है, जैसे कि Title, जो Browser के Title Bar में Display होता है, और Metadata, जैसे Keywords और Description, जो Search Engine में use किए जाते हैं। Body Section Contain में Text, Image, Link और अन्य Element सहित Web Browser की Main Content होते है।

HTML Code Tags या Hidden हुए Keywords पर Based होता है| जो Document को Formatted करने के लिए Instruction Provide करता है। एक Tags Code Bracket और Less Than (<) Sign से शुरू होता है । और Tag Code Bracket ‘Greater Than’ Sign (>) के साथ End होता है । Tag Processing Program को बताते हैं| Web Browser, Text के साथ क्या करना है।

Example – ‘Hello’ word को Bold बनाने के लिए Opening bold tag <b> और फिर Closing bold tag </b> का use करते है |HTML को World Wide Web Consortium द्वारा Define किया गया है, जो एक Organisation है| जो Internet के Standard को Control करता है। HTML के प्रत्येक Version में Definition का एक सेट होता है। HTML एक Programming Language नहीं है। जबकि हम HTML Markup को HTML code के रूप में Refers करते है| HTML Developer को Text Document को Attractive बनाने की अनुमति देता है।

Basic Structure of HTML

HTML के Structure को समझना बहुत ही जरुरी होता हैं । यहाँ से HTML code की शुरुआत हो जाती हैं । HTML Structure शुरुआत से लेकर आखिर तक आपको use करना पड़ता हैं। किसी भी Webpage को बनाने के लिए सबसे पहले HTML Document के Structure को ही Define करना पड़ता हैं ।


<!DOCTYPE html>

<html>

<head>

<title>Web title is here</title>

</head>

<body>

Main content is here – (Container)

</body>

</html>

Explaintion

  • <DOCTYPE html>इससे पता चलता है, कि Webpage HTML Type में है |
  • <html>यह Starting Tag होता है, जिसके अंदर सभी HTML Tag लिखे जाते है |
  • <head>यहाँ पर Webpage के लिए Meta Tag लिखे जाते है |
  • <title> Webpage के लिए Title लिखने के लिए होता है |
  • <body>यहाँ पर लिखे गए Content Browser में Display होते है |

HTML Syntax

एक HTML Tag के तीन Part होते है-

Opening Tag

Opening Tag को Start Tag भी कहा जाता है| Start Tag का Work Browser को बताना है, कि अब ये Rule Define हो रहा है| ताकि Browser उस Tag को सही तरह से Read कर सके| Opening Tag को इस प्रकार लिखा जाता है|


<Tag Name>

Text

Text वह Information होती है| जो Web page में Write की  जाती है| आप जो Information अपने Users को बताना चाहते है| वह Text यहाँ लिखा जाता है| Text लिखने के बाद Syntax कुछ इस प्रकार दिखाई देता है|


<Tag Name> Text </Tag Name>

Closing Tag

Closing Tag को End Tag भी कहते है| End Tag से Browser को Opening Tag द्वारा Define Rule की Ending के बारे में बताया जाता है| ये तीन Elements मिलकर एक HTML Tag का Syntax बनाते है| इन्हे एक साथ इस प्रकार लिखा जाता है| एक HTML Tag का पूरा Syntax है|


<Tag Name> Text is here </Tag Name>

Closing Tag को Opening Tag से अलग बनाने के लिए Forward Slash (/) का use किया जाता है|

HTML Tag and Attribute

HTML Tag

  • <DOCTYPE html> इससे पता चलता है, कि Web Page HTML Language में है |
  • <html> यह Starting Tag होता है, जिसके अंदर सभी HTML Tag लिखे जाते है |
  • <head> यहाँ पर Web Page के लिए Meta Tag लिखे जाते है |
  • <title> Web Page के लिए Title लिखने के लिए होता है |
  • <body> यहाँ पर लिखे गए Content Browser में Display होते है |
  • <H1> to <H6>  ये Heading Elements है| Heading Element द्वारा HTML Document में Heading को Define किया जाता है|HTML में H1 से H6 Level तक Headings बना सकते है|
  • <P>  इसे Paragraph Element कहते है| इसका use HTML Document में Paragraph Define करने के लिए किया जाता है|
  • <Hr> Element का पूरा नाम Horizontal Line है| Hr Element से HTML Document में Horizontal Line को Define किया जाता है|
  • <Br> Element का पूरा नाम Break है| Br Element का use Single Line Break देने के लिए किया जाता है| आप एक Line को अलग-अलग Line में Divide कर लिख सकते है|

HTML Attribute

HTML Tags का use करते समय उनके बारे में Additional Information भी लिखनी पडती है| जैसे HTML Document में Image Insert करने के लिए Image Tag का use किया जाता है| Image Tag अकेला किसी Picture को Webpage में Insert नही कर सकता है| इसके लिये Image Address या Source के बारे में Tag को बताना पडता है| इस Information को ही Attribute कहते है| जिसके लिए Image Tag के src Attribute का प्रयोग किया जाता है|

HTML Attribute के Features

  • HTML Attribute Tag/Element को Information Provide करता है| या HTML Element का एक Researcher होता है |
  • हर एक Element या Tag के Attribute हो सकते है | जो Element के Behavior को Define करता है |
  • HTML Attribute हमेशा Starting Tag से Apply होता है| और Quotation Mark(“) से Close होता है |
  • Attribute हमेशा इसके Name और Value से Add होना चाहिए |
  • HTML Attribute में Name और Value Case Sensitive होता है |

Example


<element attribute_name=”value”>content</element>

Type of HTML Tag

HTML Language में विभिन्न प्रकार के Tags होते है| प्रत्येक Tag का use अलग-अलग Elements को Define करने के लिये किया जाता है| HTML Tags के दो प्रकार होते है|

Paired HTML Tags

Paired HTML Tags वे HTML Tags होते है| जिनको Pair में लिखा जाता है| एक Paired Tag के दो भाग होते है| पहला Opening Part होता है| जिसे इस प्रकार लिखा जाता है|

Example


<Tag Name>

दूसरा भाग Closing Part होता है| इस भाग को Content या Text के बाद लिखा जाता है| इस भाग को इस प्रकार Define किया जाता है| HTML में अधिकतर Tag, Paired Tag ही होते है|

Example


</Tag Name>

Unpaired HTML Tag

Unpaired Tag को Singular HTML Tag भी कहा जाता है| ये Tag अकेले होते है| एक Unpaired Tag में Opening Part और Closing Part को एक साथ ही लिखा जाता है| एक Singular Tag को HTML Document में इस प्रकार Define किया जाता है|

Example


<Tag Name />

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *